कोयला घोटाला: ईडी ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और पत्नी रुजीरा को भेजा समन, अगले सप्ताह होगी पूछताछ

 रणघोष अपडेट. देशभर से


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए नया समन जारी किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को अगले सप्ताह यहां जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।दिल्ली हाई कोर्ट ने 11 मार्च को दंपति की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उन्होंने समन को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया था।उन्हें पहले समन पिछले साल 10 सितंबर को जारी किया गया था और दंपति ने अदालत से ईडी को निर्देश देने की मांग की थी कि उन्हें दिल्ली में पेश होने के लिए नहीं बुलाया जाना चाहिए क्योंकि वे पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। ईडी ने पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय राजधानी में एक एजेंसी कार्यालय में बनर्जी से एक बार इस मामले में पूछताछ की थी। ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज नवंबर 2020 की प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था, जिसमें राज्य के कुनुस्तोरिया और कजोरा क्षेत्रों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से संबंधित करोड़ों रुपये के कोयला चोरी घोटाले का आरोप लगाया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *