कोरोना: दिल्ली में लगातार चौथे दिन एक हजार से ज्यादा केस

महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना ने एक बार बेकाबू होता जा रहा है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन एक हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं।बीते 24 घंटे में 1534 मामले समाने आए हैं, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 7.71% है। वहीं, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 4004 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें से 2,087 मामले मुंबई के थे। राज्य में पिछले 7 दिन में 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,888 टेस्ट किए गए। इस दौरान 1255 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,119 पहुंच गई है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 1797 मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी। कोरोना की संक्रमण दर भी आठ फीसदी के पार पहुंच गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *