कोसली में तीन दिवसीय बीएमपी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

कोसली में आयोजित तीन दिवसीय बीएमपी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा नेता निशांत यादव ने रिबन काटकर तथा शॉट लगाकर गेंद को बाउंडी के बाहर पहुंचाकर किया।  इससे पूर्व स्टेडियम में पहुंचने पर आयोजन समिति के सन्नी, वरुण, अमन, संदीप, अजय, अंकित, ओमप्रकाश गुड्डु प्रधान समेत अनेक युवाओं ने युवा नेता का फूल मालाओं स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर निशांत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती खेल स्पर्धाओं का चलन सराहनीय है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाली खेल स्पर्धाएं ही बड़े मंचों की नींव तैयार करते हैं। इसलिए प्रतियोगिता चाहे छोटी हो या बड़ी, प्रत्येक खिलाड़ी को अपना सौ फीसदी दमखम दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल स्पर्धाएं आपस में भाईचारा बढ़ाने का भी कार्य करती है।  उन्होंने आयोजन समिति को इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भी खेलों एवं खिलाडिय़ों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। जिसका प्रत्येक खिलाड़ी को भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज समय बदलाव का है, इसलिए शिक्षा के साथसाथ युवाओं को खेलों में भी बढ़चढक़र भाग लेना चाहिए। आज का युवा खेलों में अपना भविष्य तलाश रहा है। इस मौके पर उनके साथ इंजीनियर योगेश वर्मा समेत अनेक युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *