खेलकूद प्रतियोगिता में कोसली प्रथम, भंड़गी दूसरे नंबर पर, संजय भाला ने किया सम्मानित

गांव भड़ंगी में विभिन्न  खेल प्रतियोगिता आयोजित की  जिसमें महिलाओं के लिए मटका दौड़,बड़े बुजर्गो व बच्चों की 100 मीटर दौड़ तथा क्रिकेट  प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम कोसली तथा उप विजेता भड़ंगी की टीम रही। सभी प्रतियोगितायो के विजेता खिलाड़ियों को युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुख्य अतिथि संजय यादव भाला ने सम्मानित किया। भाला ने कहा कि गांव स्तर पर होने वाली इस प्रकार की स्पर्धाएं बड़े मंचों की नींव तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक खेलों की लीग प्रारंभ होने लगी है, जिसमें खिलाडिय़ों को पूरा सम्मान मिलता है। इसलिए सभी खिलाडिय़ों को हर स्तर पर अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलना चाहिए। इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेल स्पर्धाओं में भी पूरी सक्रियता के साथ भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *