खेल जगत का चीता अविस्मणीय इतिहास लिख कर चला गया: अमित स्वामी

यंगमैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बाडी बिल्डिंग प्रमोटर व जिम एसोसिएशन, रेवाड़ी के अध्यक्ष अमित स्वामी ने देश के महानतम खिलाड़ियों की सूची में अव्वल फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के निधन पर अपनी सभी संस्थाओं, पदाधिकारियों और सदस्यों की ओर से हार्दिक श्रृद्धांजलि व्यक्त की है। स्वामी ने कहा कि  खेल जगत के शेर मिल्खा सिंह ने अपने हौंसले, जज्बे और कड़ी मेहनत के बल पर देश के लिए अनगिनत उपलब्धियाँ हांसिल की।

वर्ष 2005 में अपने एक मित्र के साथ चंडीगढ़ स्थित उनके  निवास पर उनसे मिलने का सौभाग्य मिला और उस भेंट में उनकी कही बातें प्रेरणास्वरूप सदैव उनकी स्मृति में ताजा रहेंगी। इस मुलाकात में उन्होंने मुख्य रूप से खिलाड़ियों द्वारा ‘एनाबोलिक स्टीरायड‘ के इस्तेमाल के चलन को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जो खिलाड़ी स्टीरायड को इस्तेमाल कर उपलब्धि अर्जित करना चाहता है, उनकी नजर में वो खिलाड़ी नहीं है। उपलब्धि के लिए ऐसा रास्ता अपनाने वाले खिलाड़ी अपने साथ-साथ देश का नाम भी धूमिल करता है। दृढ़संकल्प और कड़ी मेहनत ही एक गौरवपूर्ण उपलब्धि का आधार है। आने वाले टोकियो ओलम्पिक्स में खिलाड़ी देश के लिए ज्यादा से ज्यादा मैडल अर्जित करें। यही उस महान खिलाड़ी को सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *