खोरी विद्यालय परिवार ने नाहड़िया को किया सम्मानित

हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा जनकवि मेहरसिंह सम्मान के लिए चयनित साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया का आज उनकी कर्मस्थली राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरी में प्रार्थना सभा में सम्मान किया गया। प्राचार्य टेकचंद की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मान समारोह में जाटूसाना स्कूल के वरिष्ठ प्राध्यापक हरिप्रकाश यादव मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया तथा उन्होंने  श्री नाहड़िया की हरियाणवी रागनियां को सुनाकर भाव विभोर कर दिया। विद्यालय के स्टाफ सचिव मुकेश कुमार सैनी ने श्री नाहड़िया के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने उन्हें लोकसंस्कृति का सजग प्रहरी बताते हुए इस साहित्यिक उपलब्धि के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। श्री नाहड़िया ने विद्यालय परिवार की भावनाओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की तथा विज्ञान के विद्यार्थी को साहित्य का विद्यार्थी मानने पर हरियाणा साहित्य अकादमी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *