खोल मंडल भाजपा ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

रणघोष अपडेट. कुंड. संदीप भारद्वाज


गांव माजरा स्थित खोल मंडल भाजपा कार्यालय में मंगलवार पार्टी का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया तता पार्टी का ध्वज कार्यालय पर फहराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी बलजीत यादव ने भाग लिया व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव जीतू ने की। इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष रविदत्त जांगड़ा, पूजा शर्मा, ओमपाल सिंह, सचिव नरेंद्र यादव, संजय चौहान, हेमंत, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमलता तंवर, आईटी सैल प्रमुख सीमा गुप्ता, महामंत्री कैप्टन देशराज नांधा, राजेश चौहान, वरिष्ठ नेता जीवनराम गर्ग, उपाध्यक्ष सरपंच देवेंद्र सिंह व पूर्व महामंत्री ब्रह्मपाल आदि गणमान्य लोग मौजूद ते।मंडल प्रभारी बलजीत यादव ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा आज विश्व की सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरी है। इतना ही नहीं पार्टी की नीतियों से आज देश का हर वर्ग काफी खुश है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है और भाजपा के शासनकाल में देश में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव जीतू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में देशभक्ति की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *