गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू

— राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित होगा जिलास्तरीय 72वां गणतंत्र दिवस समारोह


— हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा करेंगें राष्टï्रीय ध्वजारोहण


26 जनवरी को 72वें गणतंत्र दिवस समारोह में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिलास्तरीय समारोह में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। जिलास्तरीय समारोह में कोविड-19 के तहत केंद्र व राज्य सरकार की निर्धारित गाईडलाइन की अनुपालना प्रभावी ढंग से की जाएगी। समारोह की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू की दी गई हैं। शुक्रवार को राव तुलाराम स्टेडियम में पुलिस की टुकडियां द्वारा मार्च पास्ट, परेड व स्कूली बच्चों द्वारा पीटी-डम्बल, लेजियम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई। नगराधीश रोहित कुमार ने बताया कि उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय का समारोह शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में देशभक्ति से सराबोर हो गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। वहीं कोसली व बावल उपमंडल मुख्यालय पर उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ध्वजारोहण करेंगे और उसके उपरांत परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में मार्च पास्ट, विद्यार्थियों के पीटी-डंबल शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकी प्रदर्शन सहित उल्लेखनीय कार्य करने वाली संस्थाओं, गणमान्य लोगों तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *