गौ सेवा को हमेशा तत्पर रहते थे स्वामी शरणानंद महाराज : ओमप्रकाश यादव

 हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री

ओमप्रकाश यादव ने दडौली आश्रम के संचालक स्वामी शरणानंद के देहांत पर

गहरा दुख जताते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि

अर्पित की। इस मौके पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि स्वामी शरणानंद महाराज

ऐसे संत थे, जिन्होंने लोगों के अध्यात्म के साथ सामाजिक कुरीतियों के

खिलाफ लडऩा सिखाया। वे हमेशा गौ सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। कोसली

के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों में लोग उन्हें स्वामी जी के नाम से

जानते थे। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का हमारे बीच से अचानक चले जाना

अपूरणीय क्षति है। स्वामी जी के निधन से समाजसेवा अध्यात्म के क्षेत्र

में जो स्थान खाली हुआ है, उसे कभी भी नहीं भरा जा सकता।उनकी कमी समाज क्षेत्र को सदा खलती

रहेगी। इस अवसर पर राज्य मंत्री के निजी सचिव गजेंद्र यादव उपस्थित थे।