ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन लगवाने को किया प्रेरित,पौधरोपण भी किया

भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा ही संगठन अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार  भाजपा कार्यकर्ता श्याम सुंदर यादव व  बीकानेर मंडल  महामंत्री  विवेक यादव के नेतृत्व में बीकानेर मंडल के गांव रामगढ़ भगवानपुर में मास्क व सैनिटाइजर वितरित कर लोगों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया। तथा उनकी टीम ने बुडाना के सेवागिरी महाराज जी के मन्दिर के प्रांगण में पीपल के पेड़  लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया और पीपल का पेड़ का महत्व बताते हुए कहा पीपल का पेड़ का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व है कहा जाता है कि पीपल के पेड़ के नीचे सभी देवी देवता का स्थान होता है एक पीपल का पेड़ ही ऐसा है जो 24 घंटे ऑक्सीजन देता है और यह है आयुर्वेद और विज्ञान ने भी माना है अनेकों रोगों को खत्म करने मैं सहायक है। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने विकास पुस्तिका का वितरण भी किया।  आपदा की इस घड़ी में ग्रामीणों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *