चुनाव शहर की सरकार का : आजाद प्रत्याशी निर्मला राव ने शुरू किया अभियान

विजय राव ने कहा कि यह लड़ाई आम आदमी की राजघरानों से है


WhatsApp Image 2020-12-19 at 22.02.20

वार्ड 20 से नगर पार्षद का चुनाव लड़ रहे पूर्व प्रधान विजय राव और आजाद उम्मीदवार चेयरपर्सन पद के लिए मैदान में उतरी उनकी पत्नी निर्मला राव ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। विजय राव ने कहा कि यह चुनाव आम आदमी की राज घरानों से लड़ाई है। पूरा शहर इस बात का गवाह है कि उनका वार्ड 20 विकास में सबसे मॉडल के तौर पर सराहा गया है। इस चुनाव में हमारा संकल्प है कि शहर के सभी 31 वार्ड को मॉडल बनाकर  रेवाड़ी नगर परिषद का नाम नेशनल स्तर पर पहुंचाना है। जनसंपर्क अभियान के तहत निर्मला राव ने अपने समर्थकों के साथ किया सरस्वती विहार और विकास नगर का दौरा किया। विजय राव ने बताया कि हमारी असली लडाई तो चेयरमैन पद की है जिसके लिए हमारा चुनाव प्रचार जोर शोर स चल रहा है निर्मला यादव ने बताया कि उन्हें शहर वासियों से अच्छा समर्थन मिल रहा है। इससे यह साबित होता है कि जनता विकास के नाम पर प्रत्याशियों से जुड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *