चुनाव शहर की सरकार का : कांग्रेस ने राजनीति में परिवार को बढ़ाया तो भाजपा ने आम आदमी को

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखंड ने कहा कि नप रेवाड़ी चेयरपर्सन उम्मीदवार  पूनम यादव उनके पति पूर्व पार्षद बलजीत सिंह का शहर में अच्छा प्रभाव हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ लोगों के घरघर जाकर प्राथमिकता के साथ उनकी समस्या का समाधान किया है। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा चेयरपर्सन पद की उम्मीदवार पूनम यादव वार्ड प्रत्याशियों के सर्मथन में आयोजित  जनसभा को सबोधित कर रहे थे।  उनके साथ प्रदेश  सह प्रभारी अन्नापूर्णा यादव चुनाव प्रभारी रामबिलास शर्मा भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा कार्यकाल में काफी हद तक भ्रष्टाचार पर लगाम लगी हैं। शहर के सभी कार्य नगर परिषद के माध्यम से होते हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में नगर परिषद के सभी कार्यों में भ्रष्टाचार होता था। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार अंकुश लगाने के लिए जनता को सीधे अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका दिया हैं। जनता सीधे तौर पर अपना प्रतिनिधि चुनकर शहर के विकास कार्यों में तेजी ला सकती हैं। उन्होंने कहा कि  भाजपा प्रत्याशी ने अपने पार्षद कार्यकाल में काफी अच्छा कार्य किया हैं। शहर का प्रत्येक व्यक्ति उनके कार्यशैली की प्रशंसा करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अभी परिवाद की राजनीति से बाहर नहीं निकल पाई है। नगर परिषद चुनाव में  कांग्रेस ने अपने परिवार के सदस्यों को टिकट देकर अपने कार्यकर्ता का अपमान किया हैं, जबकि भाजपा ने एक आम कार्यकर्ता को जनता की सेवा के लिए प्रधान पद का उम्मीदवार घोषित किया है।   भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए शहर में 18 महिलाओं को टिकट दिया हैं। उन्होंने रेवाड़ी का संकल्प पत्र बनाने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा कि संकल्प बनाने वाली टीम ने प्रत्येक व्यक्ति को ख्याल रखा हैं। विपक्ष को यह झूठ का पुलिंदा लगता हैं। लेकिन नगर परिषद चुनाव में भाजपा की सरकार बनने के बाद रेवाड़ी भी सपनों का शहर बनेगा। केंद्र में भाजपा की सरकार है इसलिए संकल्प प़़त्र में शामिल प्रत्येक घोषणा को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। चुनाव प्रभारी पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि रेवाड़ी का सपनों का शहर बनने के लिए नगर परिषद से भाजपा को मजबूत करें। मुख्यमंत्री मनोहर के नेतृत्व में जिस तरह प्रदेश तेजी विकास कार्य हो रहा है उसी प्रकार रेवाड़ी में तेजी से विकास होगा। इस अवसर पर चुनाव सह प्रभारी सरदाना सिंह, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष हुकमसिंह यादव, सतीश खोला, सुनील मुसेपुर, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पिंकी यादव, पारिसा शर्मा, वार्ड नंबर 21 से प्रत्याशी राजेंद्र सिहंल,  यशवंत भारद्वाज, अजय पटौदा, अजय काटीवाल, वंदना पोपली, सत्यदेव यादव, दीपक मंगला, दीपा भारद्वाज, वरूण चैधरी राजकुमार, महेश स्वामी, कैलाश सैनी, संजय पहलवान,रामबीर यादव, अनूप धनखंड, नवीन शर्मा, विवेक डीगरा, लाला रतन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *