चुनाव शहर की सरकार का: नगर परिषद में चुनावी करवट

पूर्व मंत्री नरबीर सिंह के समर्थक उपमा यादव के साथ आए, बदल रहे समीकरण


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी


नगर परिषद रेवाड़ी चुनाव में चेयरपर्सन पद की  आजाद प्रत्याशी उपमा यादव पत्नी पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव के समर्थन में अब पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह के समर्थक भी सार्वजनिक तोर पर नजर आने लगे हैं। यह गतिविधियां दो-तीन दिनों से नजर आने लगी है। यहां तक की मीडिया को ये समर्थक निजी तौर पर बयान जारी कर उपमा यादव के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं। इस सीट का चुनावी गणित बता दें कि भाजपा से पूनम यादव प्रत्याशी है जिसे अब पूरी तरह से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ साथ तकरीबन पार्टी संगठन का आशीर्वाद मिल चुका है। खुद उसके चुनाव प्रचार में सीएम मनोहरलाल, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, प्रदेश की सहप्रभारी अन्नपूर्णा यादव समेत जिले की टीम एकजुटता के साथ नजर आ रही है। 2019 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण हरियाणा के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह की टिकट अचानक कट जाने के बाद से स्थिति काफी बदल गई है। विधानसभा के बाद यह पहला नगर निकाय चुनाव है। उपमा यादव के साथ भाजपा के दिग्गज नेता रहे पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास पूरी ताकत के साथ जुटे हुए हैं। राजनीति में राव नरबीर सिंह का केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से 36 का आंकड़ा रहा है। रेवाड़ी हलके में राव नरबीर सिंह का अपना प्रभाव रहा है। उनका पृतक गांव बुढपुर रेवाड़ी से सटा हुआ है। उनके अच्छे खासे समर्थक रेवाड़ी में हैं। ऐसी परिस्थिति में उनका साथ मिलने से सतीश यादव की पोजीशन मजबूत हो रही है। यह लाजिमी इसलिए नजर आ रहा है कि नरबीर समर्थक कांग्रेस प्रत्याशी के साथ वैसे भी नहीं जा सकते। भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत की पंसद है। इसलिए इस स्थिति में आजाद प्रत्याशी के तौर पर उन्हें उपमा यादव ही राजनीति लिहाज से बेहतर विकल्प दिख रही है। इसका कितना प्रभाव पड़ेगा यह रजल्ट से ही स्पष्ट होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *