चुनाव शहर की सरकार का……..रेवाड़ी शहर के वार्ड 29 में विकास का मॉडल केंद्रीय मंत्रियों के सामने रखेंगे: मानवाधिकार संघ

शहर के नगर परिषद के चुनाव में वार्ड 29 एकाएक राष्ट्रीय स्तर के प्लेटफार्म पर आ गया है। विश्व के 26 देशों में सक्रिय अखिल भारतीय मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एमयू दुआ ने कहा कि हम विकास का नया प्रयोग कर रहे हें। जिसकी कमान एक संघर्षशील महिला के पास होगी। यहां चुनाव लड़ रही मोनिका मेहरा के जीवन से जुड़ी संघर्ष की कहानी सभी के लिए प्रेरणा है। यह महिला कैसे तमाम चुनौतियों से लड़ते हुए इंजीनियर की पढ़ाई करती है। इसी दौरान पति की किडनी खराब होने पर वह पढ़ाई को बीच में छोड़ देती है। उसके बाद परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू करती है। इतना ही नहीं  अपने क्षेत्र में विकास कार्यों एवं आमजन की समस्याओं को दूर करने के लिए वह चुनाव के मैदान में उतर जाती है। ऐसे में संघ ने तय किया कि समाज में बेहतर बदलाव ऐसी जुझारू महिलाओं से ही आ सकता है। इसलिए हम इस वार्ड को मॉडल बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के सामने इसका माडल रखेंगे। हमारे संघ में बहुत से केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं पूर्व सांसद सदस्य के तौर पर जुड़े हुए हैं। उसमें विशेष तौर से केंद्रीय मंत्री रामदा अठावले शामिल है। इसके अलावा पूर्व सासंद राज बब्बर, जया प्रदा, प्रिया दत, बालीवुड जगत से नगमा, समेत अनेक स्टार सदस्य के तौर पर  जुड़े हुए है। दिवंगत हुए केंद्रीय मंत्री रामबिलास पासवान, अमर सिंह भी सदस्य रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *