चुनाव शहर की सरकार का : सैनी समाज को कांग्रेस की ताकत बनान के लिए विधायक बीएल सैनी ने की जनसभाएं

नगर परिषद चुनाव अब चरम पर है।  कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम यादव के प्रचार में अब कांग्रेस ने भी पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व मंत्री अशोक अरोडा, पूर्व मंत्री एम एल रंगा, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र, विधायक चिरंजीव राव विक्रम यादव को जीताने  में पूरी ताकत से लगे हुए हैं। गुरुवार को सैनी समाज के कद्दावर नेता रादौर से विधायक बी एल सैनी ने सैनिक स्कूल, सैक्टर 4 सहित कई नुक्कसभाएं की। बी एल सैनी ने कहा कि सैनी समाज की यहां पर 15 से 20 हजार वोट हैं। सैनी समाज हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ रहा है। कांग्रेस पार्टी भी सैनी समाज को पूरा मान सम्मान देता है। इसलिए रेवाडी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी विक्रम यादव को भारी मतों से जीताएं। कप्तान अजय सिंह ने कहा कि हमने हमारा घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसके माध्यम से सभी को पता है कि विक्रम यादव जीतने के बाद वे तमाम कार्य कराएगी, जिनकी रेवाडी शहर को आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी कल्पना नही वास्तविकता में विश्वास रखती है। कांग्रेस पार्टी जो वादा करती है, उसे पूरा भी करती है। भाजपा की तरह सिर्फ वादा नही करती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *