छितरोली स्कूल के 20 विद्यार्थियों को खेलों में मिली 5.52 लाख रूपये की प्रोत्साहन राशी

 छितरोली के एसडीएम स्कूल में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्रीड़ा क्षेत्र में प्रतिभा दिखाने विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। चेयरमैन अजमेर दांगी ने कहा कि उनकी संस्था के विद्यार्थियों ने खेलों में 5.52 लाख रूपये मिले हैं। हरियाणा सरकार की खेत नीति की प्रशंसा हो रही है। 20 विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था। तानिया व आरती को क्रमश: 54-54 हजार, 10 बच्चों को 30-30 हजार व 8 बच्चों को 18-18 हजार रूपये की राशि प्रदेश सरकार के खेल विभाग की ओर से जारी की गई है। इस मौके पर प्राचार्य रेखा दांगी, विकास दहिया, सतपाल यादव हाजिर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *