जन्मदिन पर पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

एनएसएस में प्रत्येक स्वयंसेवक अपने जन्मदिन पर करता हैं पौधारोपण 


इन्दिरा गांधी विश्विधालय के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र एनएसएस स्वयंसेवक नाहर सिंह चौहान छात्र अनिल के जन्मदिन पर राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण करके संरक्षण का संकल्प लिया।जिसमें छात्रों ने यूआईटी बिल्डिंग के सामने डॉ. एससी अरोड़ा प्रो. पवन कुमार के हाँथों से फलदार छायादार जामुन के पौधे लगाए।डॉ. दीपक गुप्ता कहाँ कि हर रोज़ बढ़ता प्रदूषण एक भयानक समस्या है इसलिए हम सभी का दायित्व बनता हैं कि हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें ओर उनकीं देखभाल करे। इस अवसर पर छात्र संजू सैनी,रजत,संजय,राहुल छात्रा प्रीति,अंजली दिव्या आदि छात्र मौजूद रहे।