जन जागृति अभियान के तहत बांटे मास्क- सेनेटाइजर

जिला महेन्द्गद उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास समिति के प्रधान अजय कुमार के निर्देशानुसार ,चेयरमैन जेआरसी सब कमेटी सुनील दत्त जिला शिक्षा अधिकारी, वाइस चेयरमैन जेआरसी सब कमेटी विजेंद्र श्योराण जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नारनौलखंड शिक्षा अधिकारी  नांगल चौधरी संजय यादव   निर्देश अनुसार  जेआरसी काऊंसलर के द्वारा जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। नांगल चौधरी ब्लाक मे जिला कोऑर्डिनेटर  टेकचन्द यादव एवं ब्लाक कोर्डिनेटर अशोक जोशी के मार्ग दर्शन में यह अभियान  चलाया जा रहा है। आज जेआरसी काऊंसलर संजय योगी ने  विभिन्न पेट्रोल पंप पर लोगो को मास्क वितरित किए एवं कोरोनो महामारी से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की   कोविड -19 से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए योगी ने बताया कि हमें साथियों से हाथ मिलाने से बचना चाहिए , समय समय पर हाथ धोते रहना चाहिए, डबल मास्क प्रयोग करना चाहिए , घर को साफ सुथरा रखना चाहिए , भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए, बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाना चाहिए  और स्वास्थ्य खराब होने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लेनी चाहिए