जरूर पढ़ें: 2021 में छुट्टियों की भरमार, देखें नए साल की हॉलिडेज लिस्ट

कुछ ही दिनों बाद साल 2020 हमसे अलविदा कहेगा और नए साल 2021 का आगाज हो जाएगा। बीत रहा साल कोरोना वायरस महामारी के कारण बहुत ही उठा-पटक और अनिश्चितता भरा रहा। दफ्तर/कार्यस्थल बंद होने और छुट्टियां उपलब्ध होने के बावजूद भी लोग अपनी हॉलीडेज का उपयोग नहीं कर पाए। ऐसे में कोरोना वैक्सीन के साथ करीब आ रहा नया साल उम्मीदों भरा है। लोगों को बेसब्री से साल 2021 का इंतजार है ताकि घर की बोरियत दूर करने के लिए लोग कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकें। किसी महीने में छुट्टियां भले ही कम हों लेकिन इनके बारे में पहले से पता हो और प्लानिंग की जाए तो कम छुट्टियों में भी दोगुना मजा लिया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम आपको यहां आने वाले साल 2021 में होने वाली छुट्टियों (gazetted holidays 2021 and restricted holidays 2021) के बारे बता रहे हैं। जिससे कि आप पहले ही ही रेलवे टिकट बुकिंग या टूरिस्ट डेस्टनेशन पैकेज की बुकिंग करा सकें।

देखिए 2021 की छुट्टियां और प्रमुख भारतीय त्योहार-

1- जनवरी : इस महीने एक ही गजटेड होलीडे 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की है। 26 जनवरी मंगलवार को है। ऐसे यदि आप शनिवार व रविवार को अवकाश होने के साथ सोमवार को एक दिन की छुट्टी ले लें तो 4 दिन के ट्रिप का प्लान बन सकता है।

Restricted  Holidays in January –
01 जनवरी 2021 (शुक्रवार) को न्यू ईयर
13 जनवरी 2021 (बुधवार) को लोहड़ी
14 जनवरी 2021 (गुरूवार) को पोंगल और मकर संक्रांति
20 जनवरी 2021 (बुधवार) को गुरू गोविंद सिंह जयंती

2- फरवरी में कोई गजटेड छुट्टी नहीं लेकिनर यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो प्रतिबंधित होलीडेज आपके काम आ सकती हैं।

Restricted  Holidays in February –
16 फरवरी 2021 (मंगलवार) को वसंत पंचमी
19 फरवरी 2021 (शुक्रवार) शिवाजी जयंती
26 फरवरी 2021 (शुक्रवार) हज़रत अली का जन्मदिन
27 फरवरी 2021 (शनिवार) गुरु रविदास जयंती

3- मार्च – इस महीने दो छुट्टियां हैं। 11 मार्च (गुरुवार) को महाशिवरात्रि और 28 मार्च (रविवार) को होली है।

Restricted  Holidays in March
8 मार्च 2021 (सोमवार) को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
28 मार्च 2021 (रविवार) को होलिका दहन

4- अप्रैल में में आपको कई छुट्टियां मिलेंगी। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल (बुधवार) को अंबेडकर जयंती और 21 अप्रैल (बुधवार)को राम नवमी है।

Restricted  Holidays in April
4 अप्रैल 2021 (रविवार) को ईस्टर डे
13 अप्रैल 2021 ( मंगलवार) को चैत्र सुखलदि
14 अप्रैल 2021 (बुधवार) को वैसाखी-

5- मई में भी दो छुट्टियां हैं। 12 मई को बुधवार के दिन ईद-उल-फितर है, वहीं 26 मई को बुधवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा है।

6- जून के महीने में कोई गजटेड छुट्टी नहीं है लेकिन प्रीविलेज लीव या कैजुअल लीव वाली छुट्टयों के साथ इस महीने का प्लान तैयार किया जा सकता है।

7- जुलाई- के महीने में सिर्फ एक छुट्टी है। 21 जुलाई (बुधवार) को दिन ईद-उल जुहा (बकरीद) का त्योहार है। इस महीने भी रिस्ट्रक्टेड छुट्टियां अभी घोषित नहीं हैं।

8- अगस्त अगस्त में त्योहार और छुट्टियां हैं लेकिन ये वीकेंड पर पड़ रही हैँ जिसे लंबी छुट्टी का प्लान बनाने के लिए थोड़ा सोच-विचार करना पड़ेगा।

Holidays in August 2021
15 अगस्त 2021 (रविवार) को स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2021 (सोमवार) को पारसी न्यू ईयर
19 अगस्त 2021 (गुरुवार) को मुहर्रम
21 अगस्त 2021 (शनिवार) ओणम
22 अगस्त 2021 (रविवार) को रक्षाबंधन
30 अगस्त 2021 (सोमवार) को जन्मास्टमी

9- सितंबर में भी कोई गजटेड अवकाश नहीं है। इस महीने सिर्फ एक छुट्टी 10 सितंबर 2021 (शुक्रवार) को गणेश चतुर्थी है।

10- अक्टूबर में 2 अक्टूबर, शनिवार को गांधी जयंती, 7 अक्टूबर को महाराजा उग्रसेन जयंती, 15 अक्टूबर (शुक्रवार) को दशहरा, 19 अक्टूबर को ईद उल मिलाद और 20 अक्टूबर (बुधवार को) महर्षि बाल्मीकि जयंती है।

Restricted  Holidays in October
12 अक्टूबर 2021 (मंगलवार) को महा सप्तमी
14 अक्टूबर 2021 (गुरूवार) को महा नवमी
24 अक्टूबर 2021 (रविवार) को करवा चौथ

11- नवंबर को हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली 4 नवंबर (गुरुवार) को है। इसके बाद 10 नंवबर को छठ पूजा है। दीवाली और छठ के मौके पर टेनों की टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है इसलिए आप अभी से इन त्योहारों की छुट्टियों के लिए तैयारी कर सकते हैं।

Restricted  Holidays in November

2 नवंबर 2021 (बुधवार) को धनतेरस
3 नवंबर 2021 (गुरुवार) को नरक चतुर्दशी
5 नवंबर 2021 (शुक्रवार) को  गोवर्धन पूजा
6 नवंबर 2021 शनिवार को भाईदूज
8 नवंबर 2021 (सोमवार) को खरना (छठ पूजा का पहला दिन)
20 नवंबर (बुधवार) को गुरु तेग बहादुर का शहादत दिवस
2021 में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार शनिवार के दिन पड़ जाने से लोगों की एक छुट्टी कम हो जाएगी.

12-  दिसंबर 2021 में 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव और 25 दिसंबर (रविवार) को मेरी क्रिसमस है।

नोट – यहां दी गई छुटि्टयां राज्य सरकारों की ओर से जारी की जाने वाले छुट्टियों से कम या ज्यादा हो सकती हैं। इसलिए कर्मचारी अपने राज्य सरकार की ओर से जारी होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *