जर्मनी में पीएम मोदी के दौरे में लहराया गया भगवा झंडा, उठे सवाल, विपक्ष ने पूछा- तिरंगा कहां है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय यूरोप दौरे पर हैं। उनकी इस यात्रा को लेकर एक ओर जहां खूब चर्चा हो रही है, तो वहीं  दूसरी तरफ उनकी इस यात्रा ने एक विवाद भी पैदा कर दिया है। विवाद भगवा को लेकर है, जिसे विपक्षी दल मुद्दा बना रहे हैं और पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं। विपक्ष के सवाल पर बीजेपी के नेता जवाब दे रहे हैं और इसे कहीं से भी गलत नहीं बता रहे हैं। इस मुद्दे पर बीजेपी और विपक्षी पार्टियां ट्विटर पर आपस में भिड़ते भी दिख रहे हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यालय (पीएमओ) के ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जर्मनी पहुंचने पर भारतीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस स्वागत के दौरान कई लोग भगवा रंग के झंडे के साथ डांस करते दिखे। यहां तक तो ठीक था, लेकिन जब पीएमओ ने इस स्वागत का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया तो बवाल मच गया। पीएमओ ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘Brandenburg Gate पर भारत का फ्लेवर, एक नजर देखिए…’ इसके बाद विपक्ष नरेंद्र मोदी को घेरने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *