जल सरंक्षण करने के लिए आमजन को जागरूक होने की जरूरत:डीसी यशेन्द्र सिंह

जल शक्ति अभियान के तहत जिला में जागरूकता अभियान के साथ-साथ आमजन को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जल की एक-एक बूंद अमूल्य है, इसे व्यर्थ न जाने दें, जल है तो कल है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जल संग्रह व संरक्षण के लिए जल शक्ति अभियान चलाया हुआ है, जिसमें जल संरक्षण के स्त्रोत को विकसित करना और नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना शामिल है। जल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जल शक्ति अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने के लिए पौधारोपण व सिंचाई बारे जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जल शक्ति अभियान बारे जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जल संचय, पौधारोपण के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक जल का संचय हो सके और बरसात का पानी बेकार न जाए इसके लिए रेन हार्वेस्टिंग बनाए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *