जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी

रणघोष अपडेट.  विश्वभर से

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई है। पश्चिमी जापान के नारा शहर में उन पर गोली चलने की घटना हुई है। यह वारदात उस वक्त हुई जब आबे नारा शहर में एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे।जापानी मीडिया के मुताबिक मौके पर लगातार दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। आबे को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।  शिंजो आबे सबसे लंबे वक्त तक जापान के प्रधानमंत्री रहे हैं। आबे का लंबा राजनीतिक करियर रहा है और वह कई बड़े पदों पर रहे हैं।  शिंजो आबे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के लंबे वक्त तक अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने मुख्य कैबिनेट सचिव और विपक्ष के नेता के रूप में भी काम किया है। आबे 1993 में संसद के लिए चुने गए थे और उसके बाद जापान के सबसे युवा प्रधानमंत्रियों में उनका नाम शुमार हुआ था। शिंजो आबे के नेतृत्व में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को 2014 और 2017 के चुनाव में भारी जीत मिली थी। अगस्त 2020 में आबे ने अपनी बीमारी के चलते इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *