जिला मुख्यालय की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ पूर्ण रुप से बंद

जिला मुख्यालय स्थापना की बात विधानसभा में उठाऊंगा  :- राव दानसिंह


रणघोष न्यूज. महेंद्रगढ़. नीरज कौPHOTO-2020-12-14-17-22-45 PHOTO-2020-12-14-17-22-17शिक

महेंद्रगढ़ में बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित करने की मांग को लेकर सोमवार महेंद्रगढ़ पूरी तरह से बंद रहा।  बार सदस्यों के साथ स्थानीय विधायक राव दानसिंह अन्य नेताओं ने कोर्ट से प्रदर्शन शुरू कर राव तुलाराम चौक पहुंचकर प्रदर्शन किया। जंहा उन्होंने स्टेट हाइवे को जाम कर रोड पर बैठकर महापंचायत की इसी दौरान जिला पार्षद कुलदीप सुरजनवास ने मुख्यालय की मांग को लेकर अपना इस्तीफा दिया। महेंद्रगढ़ में बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ में स्थापित करने की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ पूर्णरूप से बंद रहा। जिसमे दवाइयों के साथसाथ सभी तरह की जरूरी चीजों की दुकानें भी पूर्णरूप से बंद दिखाई पड़ी। सुबह से ही बार के वकीलों ने शहर में  घूमकर बाजार को पूर्णरूप से बंद करवाया। जिससे कहीं भी कोई भी दुकान खुली नहीं दिखाई पड़ी। इसके बाद सभी महेंद्रगढ़ लघुसचिवालय में कोर्ट परिसर में एकत्रित हुए और वंहा से बार के वकीलों के साथ स्थानीय विधायक राव दानसिंह अन्य नेताओं ने कोर्ट से प्रदर्शन शुरू करते हुए राव तुलाराम चौक पर पहुंचे। जंहा उन्होंने स्टेट हाइवे को जाम करते हुए रोड पर बैठकर महापंचायत की। महेंद्रगढ़ बार के प्रधान अजीत यादव ने कहा कि क्षेत्र के साथ भेदभाव सहन नहीं किया जाएगा। वे जनता के हकों के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। जिला मुख्यालय हमारा हक है, अपना हक हम लेकर रहेंगे। हल्का विधायक राव दानसिंह ने कहाकि जिला मुख्यालय हमारी जायज मांग है जिसे हम पूरी करवाकर ही सांस लेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव सतबीर झुकिया ने कहाकि यह हमारे इलाके की जायज मांग है इसे सरकार को पूरी करनी चाहिए और हमारे विधायक ने भी मुख्यमंत्री से समय लेकर मिलने की बात कही है उन्हें उनसे मिलकर इसका हल निकलवाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहाकि आज व्यापारियों ने बार का पूरी तरह से साथ देते हुए सम्पूर्ण महेंद्रगढ़ को बंद रखा है और यह जायज मांग है इसे सरकार को पूरी करनी चाहिए। नांगल चौधरी के पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि महेंद्रगढ़ की जनता के साथ हमेशा से ही भेदभाव रहा है महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय हमारा हक है और वह हम लेकर रहेंगे इसके लिए हम पूर्ण रुप से तैयार है यहां की जनता मन बना चुकी है  इस महापंचायत में महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली के गणमान्य एवं प्रसिद्ध समाजसेवी  संस्थाएं, धार्मिक संगठनों एवं अन्य प्रबुद्ध लोगों ने भाग लेकर इस आंदोलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई   इस मौके पर युवा नेता नवीन राव, विनोद पाली, जुझारू नेता बलवान फौजी, पूर्व जिला  प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, पार्षद प्रदीप मालदा, सुन्डाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप यादव, कनीना सरपंच एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र गागड़वास, सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *