जींद में हुई राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में राव निहाल सिंह का शानदार प्रदर्शन

जिला जींद के अर्जुन स्टेडियम में हुई 32 वीं  नार्थ जोन राज्य स्तरीय एथलेटिक्स दो दिवसीय चैंपियनशिप प्रतियोगिता में जिला रेवाड़ी के राव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल, दड़ौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक पदक बटोरे।

अंडर -18  में जोनिका पहल (कक्षा 10 +2  आर्ट्स) सुपुत्री महेश कुमार (दातौली) ने ऊँची कूद में 160  सेंटीमीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर -16  में इसी की छोटी बहन स्वाति  (कक्षा नौवीं) सुपुत्री महेश कुमार (दातौली) ने ऊँची कूद में 145  सेंटीमीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन दोनों खिलाडियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के चेयरमैन राय सिंह यादव की अथक मेहनत लग्न का फल बताया हैं।  दोनों खिलाड़ियों के विद्यालय प्रांगण में पहुंचने पर विद्यालय के चेयरमैन राय सिंह यादव  ने पदक पहनकर और प्राचार्या  सरिता यादव समस्त स्टॉफ सदस्यों ने फूल मालाओं से सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि ये विद्यार्थी अब 23  से 25  फरवरी तक मेरठ में होने वाली राष्टीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मलित होकर पदक स्थान पाकर मातापिता विद्यालय का नाम रोशन करे इसी प्रकार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहे।