जीओ गीता व कृष्ण कृपा परिवार ने मनाया गीता जयन्ती महोत्सव

शुक्रवार को जीओ गीता कृष्ण कृपा परिवार , रेवाड़ी की ओर से श्री गीता ज्ञान संस्थानम, कुरुक्षेत्र के सहयोग से गीता जयन्ती महोत्सव मनाया गया। मुख्य सेवक नवीन अरोड़ा ने बताया कि भाड़ावास रोड स्थित श्री बालमुकुंद मन्दिर के प्रांगण में श्री मद्भागवत गीता जी के पूजन के उपरांत हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और फिर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि श्री रविन्द्र यादव एसडीएम, ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था इसलिए मांगशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को गीता जयन्ती महोत्सव मनाया जाता है।

इस अवसर पर 18 श्लोकी गीता का पाठ भी किया गया सभी से सांयकाल घरो की छत पर 18 दीपक प्रज्वलित करने का अनुरोध किया गया। इस कार्यक्रम में मनोज यादव, (कार्यकारी अधिकारी, चरखी दादरी), याद के.सुगंध, पण्डित अभिराम शास्त्री, पण्डित महेश शर्मा, पण्डित तरुण शर्मा, अनिल यादव . . , अजय सिक्का एम..,चन्द्र शेखर अरोड़ा, संजीव दुआ,शककुन चांदना, कृष्ण अरनेजा, शकुन यादव, अमन अरोड़ा, सुनील सतीजा, वन्दना पोपली, पायल यादव, मीनाक्षी अरोड़ा, गर्विता अरोड़ा, निर्माय कृष्ण अरोड़ानव्या अरोड़ा, काव्या अरोड़ा, सुरेंद्र यादव, कृष्ण आहूजा, प्रदीप नरूला, उमेश कटारिया, दीपक, विपिन, नरेश चरणजीत कालरा, रमेश अरोड़ा, मनीष आदि अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *