जीवन जीने का महान ग्रंथ है गीता:जगदेव यादव

 एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया श्लोक उच्चारण


रणघोष अपडेट. कनीना


 एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में गीता जयंति पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने गीता के £ोक का उच्चारण किया। विद्यालय के निदेशक निदेशक एवं प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदेव यादव ने अपने सम्बोंधन में कहा कि गीता का ज्ञान जीवन का सार है। छात्रों के लिए तो गीता का सन्देश और अधिक महत्वपूर्ण है, इससे हमें कर्मपथ पर निरन्तर बढऩे की प्रेरणा मिलती है जो सर्वोपरि है। प्रत्येक व्यक्ति को निष्काम भाव से कर्म करने चाहिए। की इच्छा को त्याग देना चाहिए। जहां सत्कर्म होगा वहां परिणाम भी सकारात्मक प्राप्त होगा। गीता के ज्ञान से हमें सही मार्ग चुनने में भी मदद मिलती है। उनहोंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिदिन गीता का अध्याय करना चाहिये। विपरित परिस्थितियों में अच्छे से जीवन यापन करने का ज्ञान भी इस पवित्र ग्रन्थ से मिलता है। इस मौके पर प्राचार्य औमप्रकाश यादव,सीईओ आरएस यादव, संजय कुमार हाजिर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *