जेजेपी के संगठन में विस्तार, महिला प्रकोष्ठ में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

– जेजेपी ने 18 वरिष्ठ महिला पदाधिकारी बनाई


रणघोष अपडेट. हरियाणा 

जननायक जनता पार्टी ने अपने महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक नैना सिंह चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 18 महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। पार्टी ने महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पंचकुला निवासी एवं पूर्व नगर निगम वार्ड नंबर 6 प्रत्याशी कविता बाल्मीकि, पलवल निवासी सुनीता भारद्वाज, भिवानी निवासी भगवन्ती देवी व रेवाड़ी निवासी सरताज देवी  को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं जींद निवासी कमला ढांडा, फतेहाबाद निवासी ममता कटारिया व कैथल निवासी कमलेश बलबेड़ा को भी महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। फरीदाबाद निवासी हर्ष भाटिया, भिवानी निवासी वीना सारसर, अम्बाला निवासी सीमा देवी जिला पार्षद, कुरूक्षेत्र निवासी सुनिता शर्मा एमसी व अम्बाला निवासी रेनू सिंह को प्रदेश महिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं करनाल निवासी कुलजीत कौर, जींद निवासी सुमित्रा गोयत, दादरी निवासी कमलेश सोनी व फतेहाबाद निवासी एवं रतिया से पार्टी की पूर्व विधानसभा उम्मीदवार रहीं मंजू बाजीगर को भी प्रदेश महिला महासचिव बनाया गया है।इनके अलावा पार्टी ने जींद निवासी सोनिया को महिला प्रदेश प्रचार सचिव और गुरूग्राम निवासी विभा पण्डित को महिला प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *