जेजेपी संगठन में विस्तार, महिला प्रकोष्ठ में 52 नियुक्तियां

जननायक जनता पार्टी ने अपने महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक नैना सिंह चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 52 महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। गुरुग्राम निवासी पूर्व एमसी नीलम बालू को महिला प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। फरीदाबाद निवासी जयश्री, भिवानी निवासी गुड्डी लंग्यान, पंचकुला निवासी सुदेश पंवार, पलवल निवासी भावना रावत, सोनीपत निवासी रेखा बाल्यान, हिसार निवासी कृष्णा भांभू, दर्शना लाठर, जींद निवासी शकुंतला देवी, केलो देवी, सुशीला मलिक, फतेहाबाद निवासी दविंदर कौर, दादरी निवासी ममता यादव, झज्जर निवासी शिक्षा देवी, नूंह निवासी दुर्गेश व यमुनानगर निवासी सुदेश देवी महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव होंगी। महिला प्रदेश सहायक सचिव पद पर सिरसा निवासी सुमन सहारण, भिवानी निवासी सुमन कुंगड़, सोनीपत निवासी अनीता अंतिल, फतेहाबाद निवासी रेखा शाक्य, पानीपत निवासी मुकेश जोरासी, दादरी निवासी भानी देवी, गुरुग्राम निवासी जयनीत चौधरी, कैथल निवासी सुनीता मलिक, झज्जर निवासी मुकेश देवी, रोहतक निवासी राकेश देवी व महेंद्रगढ़ निवासी दर्शना पूनिया को नियुक्त किया है। वहीं फरीदाबाद निवासी सरोज, सरला धारीवाल, गुरमीत कौर, रेखा चौहान, पंचकुला निवासी अमिता गुप्ता, सुनीता, इंदु बाला, अंबाला निवासी कृष्णा सोढ़ी, रीना देवी, कुरुक्षेत्र निवासी परमिला देवी, सिमरन कौर, सोनीपत निवासी निर्मला खत्री, भगमती कौशिक व सुनीता दहिया महिला प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य होंगी। इसी तरह कैथल निवासी पूनम सेगा, फतेहाबाद निवासी गुरप्यार कौर, जींद निवासी बिमला, शीला चहल, दादरी निवासी विनोद कुमारी, पानीपत निवासी सुधीश नौल्था, रेवाड़ी निवासी मेनका सोनी, झज्जर निवासी पूनम देवी, सुनीता देवी, रोहतक निवासी राज देवी व महेंद्रगढ़ निवासी बनिता को भी महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

One thought on “जेजेपी संगठन में विस्तार, महिला प्रकोष्ठ में 52 नियुक्तियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *