जड़थल स्कूल प्राचार्य महेंद्र कुमार की सेवानिवृति पर सम्मान कार्यक्रम

गांव जड़थल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र कुमार की सेवानिवृति पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार, संगवाड़ी स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार समेत अनेक शिक्षाविदों ने कहा कि शिक्षक का जीवन ही समाज के प्रति समर्पित रहा है। प्राचार्य महेंद्र कुमार ने अपने व्यक्तित्व से शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान कायम की है। शिक्षा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *