डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की मानवता

घायल को देख रुकवाया काफिला, सरकारी गाड़ी पहुंचाया अस्पताल


रणघोष अपडेट. फतेहाबाद
सोमवार को फतेहाबाद दौरे पर निकले हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मानवता- इंसानियत की मिशाल बने। रास्ते में उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार की मदद के लिए काफिला रुकवा लिया। इसके बाद सरकारी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया। डिप्टी सीएम बड़ोपल के पास बाइक सवार वहां खड़े थ्री व्हीलर से टकरा गया। दुष्यंत चौटाला की नजर जैसे ही इस दुर्घटना पर पड़ी, उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल के पास पहुंचे।  घायल बरवाला के एक पेट्रोल पंप पर काम करता है। इलाज के दौरान उसने बताया कि वह फतेहाबाद की तरफ जा रहा था, अचानक रास्ते में रॉन्ग साइड एक थ्री व्हीलर आ गया और उसने टक्कर मार दी।समय पर इलाज मिलने पर घायल सुरक्षित है।