डीएफसी अधिकारियों ने माना दालों की कालाबाजारी से दामों में आया उछाल

जिला खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार रेवाड़ी ने बताया कि हाल ही में दालों की कीमतों में अचानक उछाल देखा गया है जो कि स्टॉक होल्डर्स द्वारा इसकी जमाखोरी का कारण हो सकता है। जिसके लिए सराकर द्वारा सभी शेयर धारकों (मिल मालिक, आयातक, थोक व्यापारी, खुदरा विक्रेता और स्टॉकिस्ट) को निर्देश दिये गये हैं कि वे सभी दालों की नवीनतम स्टॉक रिपोर्ट सरकार द्वारा दिये गये पोर्टल   (https://fcainfoweb.nic.in/PSP)  पर रजिस्टर करते हुये साप्ताहिक आधार पर अपलोड करेंगे। उन्होंने बताया कि उदाहरण के तौर पर मूंग छिलका, मूंग धुली, मूंग साबुत ये सभी एक ईकाई यानि मूंग दाल मानी जायेंगी तथा इनकी केवल एक ही प्रविष्टि मानी जायेगी। दर्ज किये गये आकंडों की जांच खाद्य एंव आपूर्ति विभाग के निरीक्षक/उपनिरीक्षक द्वारा की जायेगी। यदि कोई शेयर धारक (मिल मालिक, आयातक, थोक व्यापारी, खुदरा विक्रेता और स्टॉकिस्ट) द्वारा गलत जानकारी दी जाती है तो उसके विरूद्ध विभागीय नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *