तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री का अजीबो-गरीब दावा- ‘उत्तर भारतीय छात्रों की वजह से तमिलनाडु में फैल रहा कोरोना’

देशभर में कोरोना वायरस के नए मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने उत्तर भारतीय छात्रों के संबंध में एक अजीबो-गरीब बयान दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि तमिनलाडु में उत्तर भारतीय छात्र कोरोना फैला रहे हैं। दरअसल, तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने कहा कि कुछ उत्तर भारतीय राज्यों में कोविड-19 के मामले अभी भी बढ़ रहे हैं। इन जगहों से आने वाले छात्र राज्य में संक्रमण के बढ़ने का कारण बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि केलमबक्कम वीआईटी कालेज और सत्य सांईं कालेज के छात्र हास्टल और क्‍लास में कोविड से प्रभावित हुए हैं। जो राज्य के लिए चिंता की बात है। बता दें कि तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना के 98 नए मामले सामने आए थे। राज्य में अब तक 34 लाख से अधिक कोरोना वायरस के केस मिले हैं। जबकि 38,025 लोगों की कोरोना से जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *