तेल के दामों ने दिया फिर झटका: डीजल में तगड़ी बढ़ोतरी, पेट्रोल भी हो गया महंगा

 रणघोष अपडेट.  देशभर से 

पेट्रोल-डीजल के दामों ने एक बार फिर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है।  मंगलवार यानी 28 सितंबर, 2021 को देश में सोमवार  फिर डीजल की कीमतें बढ़ी हैं, जबकि आज पेट्रोल के दाम भी बढ़ा दिए हैं।पिछले पांच दिनों में चौथी बढ़ोतरी देख रहे डीजल में आज सीधे 75 पैसों की बढ़ोतरी की गई है। जबकि पेट्रोल देशभर के शहरों में 20 से 22 पैसों तक महंगा हुआ है। पेट्रोल की कीमतों में लगभग दो महीनों बाद बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि इसके पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 24, 26 और 27 सितंबर को भी डीजल के दाम बढ़ाए थे।

क्या हैं आज की कीमतें

दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.39 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.57 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹107.47 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.21 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹101.87 प्रति लीटर; डीजल – ₹92.62 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 99.15 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.17 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹104.92 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.06 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 98.51 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 89.98 रुपये प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹109.85 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.45 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.61 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.31 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल – ₹104.04 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.70 प्रति लीटर

गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा विनिमय दर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों को देखते हुए देश में प्रतिदिन सुबह 6 बजे ईंधन तेल की नई कीमतें जारी होती हैं और आप एक एसएमएस के माध्यम से अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल के दाम जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल एसएमएस सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  एसएमएस भेज सकते हैं। आपका इस तरह मैसेज लिख कर भेज सकते हैं- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड। अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर देख सकते हैं। यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में ताजा फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *