दक्षिणी हरियाणा ने बहुमत के साथ भाजपा को किया स्पार्ट : राव इंद्रजीत सिंह

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से किया केंद्रीय मंत्री ने संवाद


कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया कोसली पहुंचने पर स्वागत


केंद्रीय कार्यक्रम क्रियांवयन योजना मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा ने चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत देकर स्पार्ट किया है,और इस बार चुनाव में अहीरवाल के बलबूते पर सरकार बनी है।  कोसली क्षेत्र के लोगों ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को विजयश्री का आर्शीवाद देकर विधानसभा भेजा है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव क्षेत्र के विकास के लिए जीतोड मेहनत करके विकास परियोजनाओं को बढावा देने का काम करें,ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह शुक्रवार को नाहड मार्ग पर स्थित विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कैंप कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। कैंप कार्यालय पहुंचने पर कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में लोगों की अक्सर पानी और सरकारी नौकरियों की समस्या रहती थी,पूर्व की सरकारों ने इस क्षेत्र की अनदेखी  करने में कोई कसर नहीं छोडी थी,मगर पिछले पांच सालों में भाजपा नेतृत्व की सरकार में हमारे बच्चों को काबिलयत के आधार पर नौकरियां मिली,जोकि पहले कभी नहीं मिल पाई थी। इस बीच ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सरकार में मंत्री पद दिलाने की मांग की,जिस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्री बनाने का काम पार्टी का  है। उन्होंने कहा कि कोर्ट द्वारा पाबंधी लगाई गई है कि 15 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री नहीं बन सकते हैं,इतना ही नहीं अब वर्ष 2024 से पहले लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों का डि-लिमिटेशन का अक्षर  साईज होने जा रहा है,उसमें हरियाणा विधानसभा और लोकसभा दोनों में सीटों की संख्या बढेगी। उन्होंने दोहराया कि लक्ष्मण सिंह यादव मेरी पार्टी के उम्मीदवार के साथ ही मेरे गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र के आब्जर्वर भी रहे हैं,मैने पहले टिकट के लिए आर्शीवाद दिया,अब मंत्री बनेगा तो उसमें भी आर्शीवाद दूंगा।

उन्होंने कहा कि  नया साल शुरू गया है, गत वर्ष आमजन से जुडे जो कार्य सरकार से रह गए थे,अब उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति,जिला परिषद सहित छोटे चुनाव आ रहे हैं,ऐसे में चुनाव लडने वाले प्रत्येक व्यक्ति जनता की सेवा करने का संकल्प लें,उनका आर्शीवाद बना रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब कोरोना समाप्ति की ओर है,दो माह बाद आप लोगों के बीच बैठकर  क्षेत्र के विकास को लेकर आगे की रणनीति बनानी है। आगामी 11 फरवरी को राव इंद्रजीत सिंह के जन्म दिवस को कार्यकर्ताओं द्वारा कोसली में मनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में अभी कोरोना है,इसलिए कार्यकर्ताओं ने रेवाडी स्थित उनके निवास को चुना है। हमें शहीदों का दिन मनाना चाहिए। जब तक मेरा स्वास्थ्य ठीक है,आप लोगों की सेवा करते रहेंगे।

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कोसली विधानसभा क्षेत्र की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि कोरोना काल में बाजरे की रिकार्ड तोड  खरीद कराकर किसानों को राहत पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि कोसली में 3 लाख किवंटल बाजरे की खरीद का लक्ष्य रखा गया था,इस खरीद सीजन में  कोसली क्षेत्र में साढे सात लाख क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि बाजरा खरीद में 3 और सरसों खरीद के लिए 9 केंद्र बनाए गए थे। उन्होंने कहा कि सिंचाई के लिए नहरी पानी की क्षमता बढवाना व उर्जा बढोतरी का काम किया गया है, ताकि  किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतें ना रहने पाएं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जसवंत सिंह,जिला प्रमुख शशी बाला,जिला पार्षद शारदा यादव,अमित यादव,मुकेश जाहिदपुर,भाजपा नेता सुनील मुसेपुर,अनिल पाल्हावास,रामदत भारद्वाज,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम चौहान,मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, अशोक लुखी,डा सुभाष,रामअवतार कतोपुरी,नीलम झोलरी,डा सुभाष यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।