दिल्ली, मुंबई में बीबीसी कार्यालय का आयकर ‘सर्वे’

रणघोष अपडेट. देशभर से 

प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात दंगों को लेकर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री के लिए चर्चा में रहे बीबीसी के दिल्ली कार्यालय पर आयकर विभाग तलाशी ले रही है। हालाँकि शुरुआती रिपोर्टों में यह साफ़ नहीं है कि किस मामले में यह तलाशी ली जा रही है, लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि कार्यालय के कर्मचारियों के फोन बाहर जमा करवा लिए गए, सिस्टम कब्जे में ले लिए गए हैं और ऑफिस से किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं है। हालाँकि, आयकर विभाग की ओर से इस पर अभी कुछ बयान नहीं आया है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में इनकम टैक्स के सूत्रों के हवाले से कहा गया है, ‘हमारे अधिकारी अकाउंट बुक चेक करने गए हैं, ये तलाशी नहीं है।’विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा है। कांग्रेस ने कहा है कि ‘पहले बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया और अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है।’ कांग्रेस ने इसे ‘अघोषित आपातकाल’ क़रार दिया है।तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा ने भी आयकर विभाग की इस कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बीबीसी कार्यालय पर छापे और ‘अडानी के लिए फरसान सेवा जब उनकी सेबी चेयरमैन कार्यालय के साथ बातचीत सामने आती है।