दिल्ली में भी लगा नाइट कर्फ़्यू, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदी; बहुत तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने आज मंगलवार से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। ये कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,548 नए मामले सामने आए हैं जबकि 15 लोगों ने इस महामारी से अपनी जानें गंवाई है। अभी राजधानी में 14 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। चार अप्रैल को राजधानी में चार हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे जबकि पूरे देश में पूरे  कोरोना काल में सर्वाधिक एक लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई थी। तेज वैक्सीनेशन प्रक्रिया के बीच देश में कोरोना के मामलों में भी लगातार इजाफा हो रहा है। चार अप्रैल को महाराष्ट्र में 57हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। महाराष्ट्र की स्थिति सबसे भयावह है। राज्य सरकार ने बीते दिनों बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। महाराष्ट्र में शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह आठ बजे तक फुल शटडाउन का फैसला किया है। नाइट कर्फ्यू पूरे राज्य में लगाया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार इस बीच देश में 96,982 नये मामले दर्ज किए गए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 26 लाख 86 हजार 049 हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *