देश के नवनिर्माण में अहम योगदान दे रही हैं महिलाएं :- डॉ. पवित्रा राव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आरपीएस स्कूल में हुआ भव्य कार्यक्रम


एक महिला को शिक्षित करने का मतलब है पूरी पीढ़ी को शिक्षक करना। देश की हर बेटी को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करने हैं। उक्त विचार सोमवार को आरपीएस स्कूल में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने उपस्थित महिला शिक्षकाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान ग्रुप के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. ओपी यादव, सीईओ इंजी मनीष राव, प्राचार्य सुभाष यादव, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. धर्मेश कौशिक, डीन एनएन गौड़, उप प्राचार्य रविन्द्र सिंह तंवर सहित आरपीएस परिवार के अन्य सभी सदस्यों ने महिला दिवस की बधाई दी।

नृत्य, कविता, भजनों ने महिला दिवस की बढ़ाई शोभा

 विद्यालय की शिक्षिकाओं ने आयोजित भव्य कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। कविता व भजनों के माध्यम से देशभक्ति व महिला उत्थान पर बल दिया। समूह, एकल नृत्य व गायन से महिला दिवस को यादगार बनाते हुए खूब आनंद उठाया। इस मौके पर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि पूरे विश्व में हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जो किसी न किसी थीम पर होता है। इस बार  महिला दिवस 2021 की थीम चूज टू चैलेंज है, जिसका अर्थ है चुनौती से परिवर्तन आता है। महिलाओं की उपलब्धियों का पता लगाने और उन्हें मनाने के लिए हम सब मिलकर एक समावेशी दुनिया बना सकते हैं। यह दिन उन महिलाओं की प्रशंसा करने का दिन है जो व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करती हैं।  महिलाएं आज देश के नवनिर्माण में अपना अहम योदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *