धारूहेड़ा में स्वयं सहायता समूह योजना की कार्यशाला का आयोजन

भाजपा नेता सतीश खोला ने धारूहेड़ा शहर में सोहना रोड स्थित ज्योतिबा फुले पार्क  में कार्यशाला आयोजित कर स्वयं सहायता समूह की उपयोगिता पर जानकारी दी। कहा कि  शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के लिए यह बहुत ही उत्तम योजना है। ग्रुप में कम से कम दस महिलाओं की सदस्यता अनिवार्य है प्रत्येक महिला सदस्य को तीन महीने तक हर महीने कम से कम 100 प्रति महीना ग्रुप के बैंक खाते में जमा करना होता है तीन महीने के बाद सरकारी कोष से ग्रुप को दस हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है  फिर छह महीने के अंदर सदस्यों को ऐच्छिक प्रशिक्षण देकर ₹52000 का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में सोनू, विनीता, श्वेता, अप्पी, रामेश्वरी, कविता, देवकी, ज्योति, राजेश, रेखा, मंजू, सुशीला, कांता, रविना, रामदेई, प्रमिला, शीला, संतरा, भरपाई, बिमला, शांति, चमेली, सावित्री, रेखा, गायत्री, ज्योति, गीता, सोनिया, सजना, सुमित्रा, कमलेश, मीनाक्षी, नीलम, पूनम, प्रीति समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *