राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में 23 फरवरी को *नकल उन्मूलन* को लेकर विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ सुविधा यादव ने बताया कि नकल उन्मूलन के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।अंग्रेजी प्रवक्ता संतोष यादव की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कक्षा दसवीं के लिए *”नकल से उत्तीर्ण हुआ जा सकता है – उत्कर्ष तो पढ़ाई से ही संभव है”* शीर्षक पर करवाई गई प्रतियोगिता में पूनम, पारुल व अंजलि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किए। वहीं कक्षा बारहवीं के लिए *”नकल – समस्या व समाधान”* शीर्षक पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में भूमिका ने प्रथम , मीनाक्षी ने द्वितीय व निर्मला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य मनोज कुमार , एसएमसी अध्यक्ष कप्तान फकीरचंद सहित विद्यालय निरीक्षण हेतु पहुंची एबीआरसी मोनिका यादव ने विजेताओं को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कपड़े के बैग भेंट कर सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता रतन कुमार, हर्ष कुमार, जयपाल, मुकेश कुमार , राजबाला आदि उपस्थित रहे।