नगर परिषद चुनाव को लेकर मंडल पदाधिकारियों ने मीटिंग की

रेवाड़ी मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला  की अध्यक्षता में हुई जिसमें आगामी होने वाले नगर परिषद के चुनाव को लेकर चर्चा हुई व सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई ।नवनियुक्त उपाध्यक्ष बने भूपेंद्र कुमार गुप्ता को रेवाड़ी मंडल की तरफ से पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मंडल महामंत्री दीपक नहाडिया ने सभी मंडल पदाधिकारियों व सदस्यों का परिचय कराया। इस मौके पर पूर्व में किसान मोर्चा के अध्यक्ष रहे सत्यदेव यादव ने अपने विचार रखे व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कैलाश जांगिड़ ,महेश स्वामी ,जयमाला कौशिक, मंडल सचिव सुरेखा ढींगरा, रोशन लाल (जीतू), गिरीश सिंगला, तिलक राज गौड़, आईटी सेल प्रमुख दीपक ठाकुर, मीडिया प्रभारी राजेश सैनी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय गोयल, प्रेमराज, पवन गुप्ता, नीलांबर जैमिनी, करण सिंह यादव, नंद लाल ढींगरा, आजाद जांगिड़, राजेंद्र गुप्ता, सुमन यादव, विजया चौहान, उर्मिला अग्रवाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *