नगर पालिका धारूहेड़ा प्रधान के लिए पंडित अशोक जोशी ने भाजपा से मांगा टिकट

रणघोष अपडेट. धारूहेड़ा


वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान मे सरकार द्वारा मनोनीत नगरपार्षद पंडित अशोक जोशी ने चेयरमैन के पद पर अपना दावा ठोक दिया है। जिला अध्यक्ष हुकम चन्द यादव व मंडल अध्यक्ष मनोज सैनी की मौजूदगी में चुनाव प्रभारी मनीष मित्तल  और सहप्रभारी कल्याण सिंह को अपना आवेदन सौंपा। पंडित अशोक जोशी ने बताया कि वे लम्बे समय से पार्टी की सेवा कर रहे है और पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहे है। उस समय जब पार्टी का झंडा थामने वालो की संख्या केवल उंगलियों पर ही गिनी जाती थी, वे उस समय से पार्टी को थामे हुए है। भारतीय जनसंघ में बाल कार्यकर्ता के रूप मे जुडे रहे। पहली बार भारतीय जनता पार्टी के अस्तित्व में आने के बाद साल 1984 में हुए आम चुनावों मे महेन्द्रगढ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडे रामबिलास शर्मा के पोलिंग एजेंट के रूप मे कार्य किया। उसके बाद हुए सभी चुनावों में आज तक उन्होने पार्टी में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य किया है और भाजपा की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होने मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता से लेकर जिला सचिव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, समाजकल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश  सहसंयोजक सहित अनेक पदों पर कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। ऐसे मे उन्हे विश्वास  है कि पार्टी उनपर विश्वास  व्यक्त करेगी और नगरपालिका धारूहेडा के चेयरमैन पद के लिए उन्हे अपना उम्मीदवार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *