नदीम-श्रवण फेम संगीतकार श्रवण राठौड़ का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती नदीम-श्रवण फेम संगीतकार श्रवण राठौड़ का गुरुवार को निधन हो गया। उनकी मृत्यु की जानकारी खुद उनके बेटे संजीव राठौर ने दी है। कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमित हुए थे। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एसएल राहेजा हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। श्रवण राठौर के निधन पर शोक जाहिर करते हुए डॉयरेक्टर अनिल शर्मा ने ट्वीट किया कि बहुत दुखद..मुझे अभी पता चला कि महान संगीत डायरेक्टर श्रवण हम सब को अलविदा कर चुके हैं.. कोविड के कारण.. मेरे बहुत प्रिय मित्र और सहकर्मी थे। मैंने उनके साथ महाराज में काम किया है। उन्होंने हमेशा महान धुनें दीं.. उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। वो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। RIP

जानकारी के मुताबिक श्रवण राठौर के निधन की पुष्टि उनके बेटे संजीव राठौर ने की है। उन्होंने बताया कि वो आज रात (गुरुवार रात) ही गुजर गए। उन पर इलाज का कोई असर नहीं हो रहा था। उनका अस्पताल में निधन हो गया। उनकी आत्मा की शांत के लिए दुआ करें। बता दें कि श्रवण राठौर और नदीम सैफी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर संगीतकारों में गिने जाते हैं। इनकी जोड़ी ने कई हिट गाने बनाए हैं। वहीं उनके गाने आज भी लोगों को जुबानी याद है। श्रवण के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नदीम ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट में सभी फैन्स को उन्हें जल्द ठीक होने की दुआ करने को कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *