हैदराबाद के 7 साल के बच्चे ने बड़ा कारनामा किया है। इस बच्चे ने 19,341 फीट ऊंचे पहाड़ माउंट किलिमंजारो पर चढ़कर तिरंगा लहराया है। विराट चंद्रा नाम का यह बच्चा साउथ अफ्रीका में सबसे ऊंचे पहाड़ पर चढ़ने वाले सबसे कम उम्र के पर्वातारोहियों में शामिल हो गया है।
6 मार्च को इस ऊंचे पहाड़ पर फतेह हासिल करने वाले विराट चंद्रा ने बताया कि वह डरा हुआ तो था लेकिन अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहता था। वह अपने कजिन से प्रेरक कहानियों को सुनकर इस पहाड़ पर चढ़ने को प्रेरित हुआ था।
विराट ने कहा, ”मैं अपने कजिन से पहाड़ों पर चढ़ने के उनके अनुभव के बारे में बात करता था। मैं भी उनकी तरह पहाड़ों पर चढ़ना चाहता था। मैंने अपनी रुचि के बारे में अपने माता-पिता से बात की। तब वे मुझे मेरे कोच भारत सर के पास ले गए, जिन्होंने मुझे ट्रेनिंग दी।”
विराट के कोच ने कहा, ”एक महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद ही विराट ने यह कारनामा कर दिया है। उसमें बहुत जुनून है। वह बहुत उत्साहित था, जबकि बहुत से बच्चे ट्रेनिंग बीच में ही छोड़ देते हैं।”