नांगल चौधरी के विधायक डॉ अभय सिंह को बेस्ट विधायक का अवार्ड

नांगल चौधरी के विधायक डा अभय सिंह यादव को वर्ष 2020-21 के लिए सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित किया गया है। डॉ अभय सिंह यादव मूल रूप से जिला महेंद्रगढ़ के ढाणी मामराज कांवी गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता का देहांत उस समय हो गया था जब यह करीब डेढ़ माह के ही थे। डॉ यादव की मां ने तीन भाई बहनों को बड़े लाड प्यार से पाला।
 डॉ अभय सिंह यादव बचपन से ही प्रतिभावान थे। जब वे सातवीं कक्षा में पढ़ते थे तब से ही खेतों में हल चलाना सीख गए थे। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने परिवार के खेती से संबंधित कार्यों में भी मां का हाथ बांटना शुरू कर दिया था। जब वे कक्षा 10 के विद्यार्थी थे तब गांव से करीब 4 किलोमीटर दूर अकबरपुर स्कूल में साइकिल से जाया करते थे।
 उसके बाद बीए  तक की शिक्षा नारनौल के राजकीय उच्चत्तर महाविद्यालय से इंग्लिश ऑनर्स में परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा उपरांत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम ए. की परीक्षा पास करने के उपरांत नारनौल के राजकीय महाविद्यालय में बतौर प्रवक्ता कई वर्षों तक कार्य किया। इसी दौरान सन 1983 में उन्होंने हरियाणा सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने के उपरांत हरियाणा के विभिन्न शहरों में कई प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में अपनी सेवा दी।
 हरियाणा प्रशासनिक सेवा में  करीब 34 साल की सेवा  करने के उपरांत उन्होंने आईएएस  पद पर रहते हुए वीआरएस ले लिया था। वीआरएस लेने के उपरांत वर्ष 2014 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत हासिल कर विधानसभा  पहुंचे थे।  इसके उपरांत वर्ष वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने उनको दोबारा टिकट देकर नांगल चौधरी के विधानसभा मैदान में उतारा था। इस बार उन्होंने करीब 22 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल कर विधानसभा में दोबारा पहुंचे।
 इसके पीछे सिर्फ उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्य ही उनको इतनी बड़ी जीत हासिल करवाने में सहायक रहे। डॉ यादव ने अपने प्रथम कार्यकाल के दौरान 143 करोड रुपए की लागत से दक्षिण हरियाणा की लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम को सुधरवाकर करीब सभी टेलों तक पानी पहुंचाया । इसके अलावा घाटासेर , बसीरपुर तथा तलोट गांव की करीब 13 सौ एकड़ जमीन पर लॉजिस्टिक हब की मंजूरी करवाई। वही गांव कोरियावास में करीब 80 एकड़ के लगभग जमीन पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
 इसके अलावा नांगल चौधरी विधानसभा के एक गांव से दूसरे गांव तथा राजस्थान सीमा को जोड़ने वाले करीब 80 से अधिक नई सड़कों का निर्माण करवाया। वही पूरे प्रदेश में नांगल चौधरी विधानसभा को एक मिसाल के रूप में पेश करते हुए सभी गांव की सभी गलियां पक्की करवाई। इसके अलावा जिला महेंद्रगढ़ से होकर गुजरने वाले 3 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट को गति देने में भी डॉ अभय सिंह यादव का अहम योगदान रहा।
 नांगल चौधरी शहर में  बाईपास  नारनौल शहर का बाईपास  नांगल चौधरी में अनाज मंडी  नांगल चौधरी शहर की सभी गालियां पक्की तथा  सभी घरों तक  पानी पहुंचाने की व्यवस्था तथा नांगल चौधरी से बरसों से  लटके हुए बस स्टैंड का काम भी  शुरू करवाया है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां पर नहरी पानी नहीं पहुंच पा रहा था उन स्थानों पर चेक डैम जो टूटे हुए थे उनकी रिपेयरिंग करवाई गई है।
 वही नांगल चौधरी हलके के लगभग सभी गांव में नहरी पानी से जोड़ों को लिफ्ट इरिगेशन के द्वारा बरवानी के योजना बनाकर उनमें पानी डलवाया है। अभी हाल ही में हमीरपुर बांध में डाले जाने वाले पानी को बदोपुर दोचाना आदि गांव तक पहुंचाने के लिए एक ड्रेन का निर्माण करवाया गया है जो बरसात के दौरान भूजल स्तर को ऊपर उठाने में सहायक सिद्ध होगा।
 वही कृष्णावती नदी में भी कई स्थानों पर बांध बनाकर नहर से जोड़ा जोड़कर पानी भरा जा रहा है जिससे वाटर लेवल काफी ऊपर आ रहा है।  डॉ यादव ने झज्जर से वाया कोसली कनीना नारनौल बहरोड अलवर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन की भी हरियाणा तथा राजस्थान सरकारों से सैद्धांतिक मंजूरी करवाई है इसके इसके अलावा सूक्ष्म सिंचाई योजना बी डॉ यादव ने तैयार करवाई है ताकि किसानों को लाभ मिल सके वही ढाणियों में रहने वाले लोगों को भी पैक ट्रांसफार्मर के माध्यम से बिजली उपलब्ध करवाई गई है डॉ यादव द्वारा करवाए गए काम तथा विधानसभा में रखे गए मजबूत पक्ष के कारण ही उन्हें बेस्ट विधायक के लिए चुना गया है। इसके लिए भी बधाई के पात्र हैं।