नारायणी सेवा की नर सेवा अभियान जारी, शहर की जरूरतमंद महिलाओं को मिला राशन

18वीं नारायणी सेवा अभियान के तहत एक माहिला एक राशन, मोर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसाइटी व स्वयं सेवको द्वारा हर माह की तरह वृद्ध महिलाओं को राशन (आटा, चावल, दाल, चीनी, घी, मसाले व साबुन) वितरण किया गया | इस बार राशन वितरण के साथ संस्था के स्वयं सेवक अरुण जैन ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में राशन के साथ कंबल व बेडशीट वृद्ध महिलाओं के अलावा सूरदास आश्रम में भी बांटी गई | राशन वितरण समाज सेवी सुरेन्द्र गांधी, पूनम जैन, आर्यन जैन व् शगुन के कर कमलों द्वारा किया गया| इस यज्ञ में उमिता गुप्ता, बलजीत बोहरा, राजरानी अदलखा, ललित शर्मा, सोनिया यादव, वीरेंद्र यादव, शाहरुख़, आदर्श अग्रवाल, अमित मित्तल, चहक मित्तल, सोमदत्त व सचिन खुराना का योगदान रहा |संस्था कि प्रधान सलोनी सिंगला ने काउन्सलर चहक मित्तल के इस कार्यक्रम को अच्छे से चलाने में एवं सभी उपरोक्त लिखे स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग संकल्प एवं लगातार प्रयास से यह कार्यक्रम सफल हुआ है। इस काम में योगदान देने पर 80 जी के  तहत आय में छूट भी है। सलोनी सिंगला ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जन्मदिन या किसी भी शुभ या  पुण्य कार्य के अवसर पर इन जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर मानवता ओर इंसानियत की सुगंध को चारों तरफ फैला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *