नौरंगाबास राजपुताण की तीन ढाणियों को मिली खुद की पहचान, ढाणी गुजरान बनी नई पंचायत, ग्रामीणों ने विधायक नैना चौटाला का जताया आभार

naina ji file photo 2हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत विभाग ने आज प्रदेश के कई नए गांवों व ढाणियों को ग्राम पंचायतों का दर्जा देते हुए गजट नोटिफिकेशन पत्र जारी किया है जिसमें बाढड़ा हलके में  पहाड़ी आंचल में स्थित तीन ढाणियों को मिलाकर ढाणी गुजरान नाम से झोझू खंड की 47 वीं नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिला है। लंबे समय से संघर्षरत ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए खुशी प्रकट की है और डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला व विधायक नैना चौटाला का आभार प्रकट किया है। दादरी जिले के अंतिम छोर पर महेन्द्रगढ सीमा पर बसे गांव नौरंगाबास जाटान के पहाड़ी आंचल पर स्थित तीन ढाणियों का इतिहास बहुत पुराना है लेकिन मौजूदा ढाणी केवल निचले क्षेत्र में रहने वाले गांव से ही पहचानी जाती रही हैं। जिससे यहां पर विकास योजनाओं का सुर्य भी कमजोर नजर आया। मौजूदा समय में पहाड़ी क्षेत्र पर बसी ढाणी राजाश्री, ढाणी तनेजा व ढाणी गुजरान को नौरंगाबास ग्राम पंचायत के अधीन माना जाता रहा है। लेकिन यहां के 350 से अधिक घरों रहने वाली लगभग दो हजार से अधिक की आबादी में 700 से ज्यादा संख्या में मतदाता भी रहते हैं। गांव के मौजूदा हालात में यहां पर केवल प्राथमिक स्कूल व एक आंगनवाड़ी तो है लेकिन ग्रामीण शेड्यूल की बिजली पानी आपूर्ति हो या सडकों के मामले में यहां पर प्रशासन की बेरुखी ही नजर आ रही है। गत विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वोट की अपील करने पहुंची नैना चौटाला ने ग्रामीणों से वायदा किया था कि चुनाव जीतने के बाद ढाणीयों को पंचायत का दर्जा दिलवाया जाएगा।  मौजूदा समय में ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी कि उनके तीनों ढाणियों को अलग ग्राम पंचायत का दर्जा मिले तो विकास योजनाएं भी पहुंचे जिस पर पिछले माह ही विधायक नैना देवी चौटाला ने डिप्टी सीएम के समक्ष रखकर इसी सत्र में मंजूरी दिलवाने में कामयाब रही। आज प्रदेश सरकार ने प्रदेश में नई ग्राम पंचायतों के पुर्नगठन प्रस्ताव को स्वीकृत दी तो तीनों ढाणियों को संयुक्त कर ढाणी गुजरान नाम से नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिल गया है जिस पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। पूर्व सरपंच मनोहर लाल, सूबेदार घीसाराम, पूर्व पंच ग्यारसीलाल, मनीराम, झब्बूराम, हजारीलाल, प्रधान गुलाब सिंह, हरीसिंह, धनसिंह, धुड़ाराम, अशोक, रामनिवास ठेकेदार, विजय कुमार, प्रकाश, रामफल, पप्ू चालक, बिशंबर, सतबीर सिंह, सूमेरसिंह प्रधान, डा. रमेश चंदेला इत्यादि ने विकास एवं पंचायत विभाग  द्वारा तीनों ढाणियों को एक कर ढाणी गुजरान को ग्राम पंचायत का दर्जा देने का गजट नोटिफिकेशन पत्र जारी करने पर डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, विधायक नैना देवी चौटाला का आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *