पंचायत व खंड विकास अधिकारी डहीना ऑफिस के बाहर किसानों ने दिया धरना

  बिजेंद्र डहीना भाजपा मीडिया प्रभारी के  आश्वासन पर  धरना किया समाप्त


डहीना गांव में किसानों ने ब्लॉक डहीना के ऑफिस के  सामने धरना धरना किया। किसानों का आरोप है कि बीडीपीओ ने विवादित जगह को पट्टे  पर बिना ग्रामीणों कि सूचना दिए बोली लगाकर पट्टे पर जमीन दे दी। जिसके कारण डहीना से कपुरी को जाने वाला रास्ता बंद हो गया। किसानों ने कुछ दिन पहले बीडीपो ओ डहीना को इस कार्रवाई के खिलाफ ज्ञापन दिया था। जब ज्ञापन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो तीन दिन पहले नोटिस दिया और नोटिस के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो मंगलवार किसान सुबह 10 बजे धरने पर बैठ गए। उसके बाद विजेंद्र डहीना जिला मीडिया प्रभारी भाजपा मौके पर पहुंचे उन्होंने किसानों से बात की और दो दिन में समाधान करवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। किसानों का कहना था अगर कार्रवाई नहीं हुई तो दी दिन बाद फिर से धरना देंगे । धरना देने वाले किसानों में  दादा जयपाल, महिपाल पंच, हुकम मास्टर, देवेंद्र, मामन पंच मास्टर हुक्म, बलारी, सत्य प्रकाश, रामपाल आदि किसान उपस्थित रहे।