कांग्रेस पार्टी ने पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए सात नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पाँच समर्थकों को सरकार से बाहर कर दिया गया है। याद दिला दें कि बीते दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया, जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया।अमरिंदर सरकार के जिन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, वे हैं- स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगर, उद्योग मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा, सामाजिक कल्याण मंत्री संधू सिंह धरमसोट और खेलकूद मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी।इस बैठक में राणा गुरजीत सिंह को फिर मंत्री बनाने का फ़ैसला लिया गया है। वह अमरिंदर सरकार में सिंचाई मंत्री थे, लेकिन एक कथित घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया था।