पढ़िए रेवाड़ी जिला के वार्ड 17-18 जिला पार्षद उम्मीदवारों की आर्थिक हैसियत

वार्ड 17 में सुदेश देवी, वार्ड-18 में चरण सिंह सबसे अमीर


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी


जिला पार्षद का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपने शपथ पत्र में अपनी नगद एवं बैंक में जमा राशि का ब्यौरा दिया है। उससे उनकी आर्थिक पोजीशन स्पष्ट होती है। शपथ पत्र में कितनी ईमानदारी बरती गई है। यह अलग बात है। इतना जरूर है कि अभी तक पुरुषों से ज्यादा महिला उम्मीदवार आर्थिक तौर पर ज्यादा मजबूत नजर आ रही है।

                     वार्ड 17 में


वार्ड नंबर 17 में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी अजय कुमार के पास 25 हजार रुपए नगद व 20 लाख के आस पास बैंक में जमा है। अशोक कुमार के पास 35 हजार रुपए नगद, दो लाख 54 रुपए बैंक में है। गजेंद्र सिंह के पास 3 लाख नगद एवं बैंक में एक लाख रुपए रखे हुए हैं। चरण सिंह के पास 2 लाख नगद एवं एक करोड़ रुपए बैंक में जमा है। महेंद्र सिंह के पास एक लाख 50 हजार नगद एवं एक लाख 82 हजार रुपए बैंक में जमा है। विरेंद्र सिंह के पास 15 लाख नगद एवं 6 लाख 14 हजार रुपए बैंक में जमा है। सुनील यादव के पास 52 हजार नगद एवं 41 739 रुपए बैंक में रखे हुए हैं।

                 वार्ड नंबर 18 में


वार्ड नंबर 18 महिला आरक्षित है। यहां से मनीषा शर्मा के पास 5 हजार रुपए नगद व 5 हजार बैंक में जमा है। दीपिका पास 50 हजार नगद एवं एक हजार की राशि बैंक में जमा है। नीलम के पास 80  हजार नगद एवं 5269 हजार बैंक में जमा है। मानु कुमारी के पास 10 हजार नगर एवं एक लाख 35 रुपए बैंक में रखे हुए हैं। सुदेश देवी के पास एक लाख रुपए नगद व एक हजार रुपए बैंक में जमा है।