पानी की समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को दिया ज्ञापन

रणघोष अपडेट. बावल

बावल के मोहल्ला तिवारी चौक वार्ड नंबर 4 मैं लगातार डेढ़ महीने से चल रही पानी की समस्याओं से परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने आज जन स्वास्थ्य विभाग बावल के अधिकारी जियाराम को ज्ञापन सौंपा। युवा नेता सचिन शर्मा व मंजू त्रिवेदी  ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से पानी की कमी के कारण स्थानीय निवासियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,पीने का पानी भी लोगो को खरीद कर लाना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में प्रेमलता त्रिवेदी,मंजू त्रिवेदी, यशदीप शर्मा, कल्पना, धरमचंद सैनी, बीना देवी, बिमला देवी, अन्नू,पार्वती,मंजू,शीला देवी,कविता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *